Sunday, April 18, 2010

शेर शायरी दर्द

1) दिल के दर्द को दिल तोड़ने वाले क्या जाने,
प्यार कि रश्मो के ये ज़माने वाले क्या जाने,
होती है कितनी तकलीफ कब्र के नीचे,
ये ऊपर से फूल चड़ने वाले क्या जाने.

मार्च का टार्गेट.

एक भले आदमीने दिनमे मच्छर को देखा और बोला," अरे तुम तो रात मे ही आते होना, अभी क्यो आए ?"
मच्छर बोला,"मार्च महिना है ना, टार्गेट पुरा करना है ओव्हर टाईम कर रहा हूं ।"
at 9:56

रोमांटिक हिंदी जोक्स , हिंदी जोक्स गुदगुदी जोक्स , हिंदी जोक्स गाँठ , हिन्दी जोक्स हास्य जोक्स

बिट्‍टू- भाई आज क्या तारीख है?

चिंटू- ठहर अखबार देख कर बताता हूँ।

बिट्‍टू- इससे कैसे पता लगेगा? यह अखबार तो कल का है।

बस.
बॉस : आज फिर आप दफ्तर मे देरसे आए हो ?
सांता : हां, मेरी मोटरसाईकिल पंक्चर हो गई।
बॉस : तो आप बस मे क्यो नही आते ?
सांता : सर, बस खरिदना मेरेलिए मुमकिन नही है।

रमन- देहात से आए एक आदमी को अँगरेजी के सिर्फ दो ही शब्द आते थे। फिर भी उसने ‍दिल्ली जाकर लाखों रुपए कमाएँ। चमन- अच्छा! क्या थे वे दो शब्द? रमन- हैंड्‍स अप!...


भगवान... ...
नर्सरी क्लास में बच्चों से पूछा गया- भगवान कहाँ हैं? एक बच्चा- हमारे बाथरूम में। टीचर- तुम्हें कैसे पता? बच्चा- मेरे पापा रोज सुबह बाथरूम का दरवाजा पीटते हुए कहते हैं- हे भगवान तुम अब तक अंदर हो।...

2 दिन पहले

फल खाया करो... ...
डॉक्टर (रोगी से)- बहुत कमजोरी है। फल खाया करो छिलके सहित। एक घंटे बाद.. रोगी- डॉक्टर साहब! मेरे पेट में बहुत दर्द हो रहा है। डॉक्टर- क्या खाया था? रोगी- नारियल छिलके सहित।...
4 दिन पहले

हसीन औरत... ...
प्रेमी (प्रेमिका)- तुम्हें पता है! हसीन औरत कभी किसी भी युवक का पीछा नहीं करती। प्रेमिका- ऐसा क्यों? प्रेमी- क्या तुमने कभी किसी चूहेदान को चूहे की पीछे भागते देखा है?...


बेहाल युवती ...
गर्मी से बेहाल चक्कर खाकर गिरी युवती को खूबसूरत युवक ने कहा- अरे! इतनी सुंदर लड़की यों धूप में जमीन पर पड़ी हैं। अगर यह होश में आ जाए तो मैं इसे रेस्टोरेंट में ले जाकर जूस पिलवा दूँ। इतना सुनते ही युवती तुरंत होश में आ गई और उसने झट से युवक की तरफ हाथ बढ़ा दिया।...

1 दिन पहले

मनमाफिक काम ...
पत्नी ने पति से कहा- 'अपना कम्प्यूटर ठीक काम नहीं कर रहा है। मैं इससे जो चाहती हूँ उसे स्वीकार ही नहीं करता। कभी कारण पूछता है, तो कभी सत्यापन माँगता है। आखिर यह मेरे मनमाफिक काम क्यों नहीं कर रहा?' पति ने मुस्कुराकर जवाब दिया- 'प्रिये, क्योंकि यह कम्प्यूटर है, पति नहीं।'...


तभी तो...! ...
क्लास में अध्यापक ने पूछा- कार और बहुत सारे पैसे कहाँ मिलते हैं? छात्र- स्कूल में। अध्यापक- बेवकूफ! ये तुमसे किसने कहा? छात्र- सर, माँ ने कहा था कि ये सब स्कूल में मिलते हैं, तभी तो मैं स्कूल आया हूँ।...


सही जवाब ...
टीचर (छात्र से)- क्या यह सही जवाब दे रहा है? छात्र- जी हाँ मैडम, यह तो कल स्कूल ही नहीं आया था।

तुमको देखा तो यह ख़्याल आया

तुमको देखा तो यह ख़्याल आया की कल रात को मैंने इतना क्यों खाया
तू मेरे दिल में ऐसे समाई है
जैसे बाजरे के खेत में भैंस घुस आई है

तेरी ज़ुल्फ़ें हैं या घाना अँधेरा
कटवा दे बाल , और कर दे सवेरा

जूस पीने का मज़ा कप में नहीं , ग्लास में होता है
ग्रीटिंग कार्ड देने का मज़ा घरवाली को नहीं , साली को होता है

वो लड़ाई ही क्या जिस में दो चार गालियाँ न हो
और वो ससुराल ही क्या जहाँ कोई सालियां न हो

मजनू लैला के बाल पकड़ के बोला
मोया कितने दिन से सर नहीं धोया

जाईये आप कहाँ जायेंगे
हम ख़ुद आपको छोड़ आएंगे

खुश रहे तू सदा यह दुआ है मेरी
तेरी प्रेमिका ही बन जाए भाभी तेरी

हम आपके दिल में रहते है
और भाडा भी नहीं देते है

तड़प कर देख किसी की चाह मैं

तड़प कर देख किसी की चाह मैं
पता चले प्यार क्या होता है
मील जाए हर कोई यूं ही राहों में
तोह कैसे पता चले इंतज़ार क्या होता है



जरुरत नहीं पडती, दोस्त की तस्वीर की.
देखो जो आईना तो दोस्त नज़र आते हैं,
आँखों का इलाज

अगर आप को अपने ऑंखें पर ज्यादा यकीन हो तो आप १ बार इस तस्वीर के बीच के पॉइंट को ध्यान से देखें |यदि आप इस पॉइंट को १ मिनट तक लगातार देख सकते हैं तो आपकी ऑंखें यकीनन बहुत अच्छी हैं !नहीी तो आप अपने आँखों के बारे मे राय कमेंट के रूप में दे सकते हैं |


2
लड़के लडकी के बातें

[1]
लड़का: चलो कि
सी वीरान जगह चलते हैं!
लडकी: तुम ऐसी-वैसी हरकत तो नही करोगे?
लड़का: बिल्कुल नही!
लडकी: तो फिर रहने दो…

फायदा ...
मंगत- तुमसे शादी करके मुझे काफी फायदा हुआ है। ‍‍ चिकी- ऐसा क्या फायदा हुआ? मंगत- मेरे गुनाहों की सजा मुझे जीते जी मिल गई।...


लेटेस्ट जोक्स ...
मालिक (नौकर से)- तुम्हें याद है! तुमने इस साल चार बार अपने दादा के मरने के कारण छुट्‍टी ली है। अब फिर क्या हुआ? नौकर- मालिक ऐसा है कि इस बार मेरी दादी की शादी है।...


लडकी लड़का और मैं


एक बार एक बार मैं और मेरे कुछ मित्र देल्ही से ताज महल देखने गए ! मेरे मित्रों को ताज महल बहुत पसंद आया ! उन्होंने निर्णय किया की ताज को धकेलकर देल्ही ले जायेंगे ! सब मिलकर ताज को पुश कराने लगे ! धीरे धीरे उनको पसीना आने लगा तो सबने अपने अपने शर्ट उतरकर पीछे रखे और वापस पुश करने लगे !
थोडी देर में वहाँ एक चोर आया उसने देखा की हम सब व्यस्त हैं ! चोर सब कपड़े उठा के भाग गया ! जैसे अँधेरा होने लगा , हम सब अपने शर्ट खोजने लगे ! इतने में मैं एकदम खुश हुआ और चिल्लाने लगा …….. ..

अरे देखो दोस्तों हम ताज को कितना दूर ले आये , यहाँ से तो हमारे कपड़े भी नही दिख रहे हैं

[2]

लडकी : क्या तुम मुझे शादी के बाद भी इसी तरह प्यार करोगे ,
लड़का : हाँ अगर तुम्हारा पति इजाजत देगा तो …



दोस्तों , मैं आपके सामने एक नज़म पेश कर रहा हूँ | उम्मीद करता हूँ की आपको पसंद आएगी ये नज़म मेरे किसी ख़ास दोस्त के लिए है …

ज़िंदगी की भीड़ में के अजनबी मिला ,
फिर पास आया मेरे और ज़िंदगी बना !

कुछ दिन तो मेरे साथ चला दोस्त बनके वो ,
फिर भी हर मोड़ पर कुछ फासला रहा !

जिसका हुआ तुझे कभी एहसास तक नही ,
वो दर्द हमने ज़िंदगी का बेइन्तहा सहा !

इए दोस्त तेरे दिल की कसक जानता हूँ मैं ,
गर मैं नही तो चैन से तू भी नही रहा !

पति पत्नी और अटल जी की बातें

काफी दिन से सोच रहा था कुछ चुटकुला लिखूं | कल मेरे १ मित्र ने मुझसे कहा भी की आज कल चुटकुले नही लिख रहे हो |
मुझे यह जानकर काफी खुशी हुई की लोग मुझे याद करते हैं भले ही हंसने के बहाने | आपलोगों के लिए मैं इसी तरह लिखता रहूँ और आप मुझे अपने कमेंट से मुझे मेरे बारे मी बताते रहे |


तो अब मैं आ गया कुछ चुटकुलों के साथ |


[1]

पति-पत्नी आपस में बातें कर रहे थे।
पति – ”मेरे लिये 11 का अंक हमेशा ही शुभ रहा है। 11वें महीने की 11 तारीख को 11 बजे हमारी शादी हुई। हमारे मकान का नंबर भी 11 है। एक रोज मुझे 11 बजकर 11 मिनिट और 11 सेकण्ड पर किसी ने बताया कि आज बड़ी रेस होने वाली है। मैंने सोचा कि मेरे लिये 11 के नम्बर में जरूर चमत्कार छिपे हुये हैं, मैं गया और 11वें नम्बर की रेस के लिये 11 वें घोड़े पर 11 हजार रूपये लगा दिये।”
पत्नी – ”और घोड़ा जीत गया ?”
पति – ”यही तो रोना है! कम्बख्त 11वें नम्बर पर आया!”

मस्त चुटकुले

1
चाइना का माल ...
रमन ने चाइनीज लड़की से शादी की। और एक साल बाद ही वो मर गई, तो उसके आँसुओं का बाँध टूट गया। चमन बोला- यार बहुत दुख की बात तो है, पर सोच चाइना का माल और कितना चलेगा।...


2

मिनी- मम्मी ने कहा था कि कोई परेशानी हो तो पुलिस से कहना।

सिपाही- हाँ, कहो?

मिनी- पहले तो मेरे जूते के फीते बाँध दो, फिर मेरी नाक पोंछ दो।

3
रमन- मेरी बीवी बोलने में इतनी कुशल है कि किसी भी टॉपिक पर वह घंटों बोल सकती है।

रमेश- मेरी तो और भी कुशल है, बिना टॉपिक के घंटों बोल सकती है।


4

लोकप्रिय हिंदी जोक्स

मामला टिफिन का ...
रमन-चमन रेस्त्राँ में बैठकर अपना-अपना टिफिन खोल कर सैंडविच खाने लगे। वेटर एक्सक्यूज मी सर! आप यहाँ अपना खाना नहीं खा सकते। दोनों ने एक-दूसरे को देखा और अपना-अपना टिफिन बदल लिया और खाने लगे।...

गाँधीजी और मल्लिका
गाँधीजी और मल्लिका में समानता ?
दोनों ने कपड़े त्याग दिए
एक ने देश के लिए
दूसरे ने देशवासियों के लिए


१९८० की लड़की : माँ मैं जींस पहनूंगी
माँ : नहीं बेटी लोग क्या कहेंगे ?

२००८ के लड़की : माँ मैं मिनी स्कर्ट पहनूंगी
माँ : पहन ले बेटी कुछ तो पहन ले



लगे रहो चमन भाई

चमन भाई को पता चला की उसके एकाउंटेंट ने उसे ५० करोड़ का चुना लगाया है.

एकाउंटेंट गूंगा और बहरा था. उसे नौकरी पर इसलिये लगाया था की बहरा होने के कारण कभी कोई राज़ की बात सुन नहीं सकेगा, और गूंगा होने के कारण कभी कोर्ट में उसके खिलाफ गवाही नहीं दे सकेगा.

चमन भाई को गूंगे-बहारो के इशारो की समझ नहीं थी इसलिये पूछताछ के लिए अपने दाहिने हाथ "सटकेला" को ले गया जिसे इशारो की समझ थी.

चमन भाई ने एकाउंटेंट से पूछा "बता तुने जो मेरे ५० करोड़ उडाये है वो कहाँ छुपा रखे है?"

सटकेला ने इशारो में एकाउंटेंट से पुछा उसने पैसे कहाँ छुपाये.

एकाउंटेंट ने इशारे में कहाँ : "मैं कुछ नहीं जानता तुम किं पैसो की बात कर रहे हो"

सटकेला ने चमन भाई से कहा: "भाई बोल रहा वो कुछ नहीं जानता हम किं पैसो की बात कर रहे है."

चमन भाई को गुस्सा आ गया और पिस्तौल एकाउंटेंट की कनपट्टी पर रखकर बोला "अब फिर पूछ!"

सटकेला ने इशारों में एकाउंटेंट को कहा: "तुने अगर नहीं बताया और भाई ने घोडा दबा दिया तो समझ ले तेरी वाट लग जायेगी!"

एकाउंटेंट ने डरकर इशारे किये: "अच्छा! में बताता हूँ! मैंने पैसे मेरे चचेरे भाई संतु के घर के पिछवाड़े में गाड़ दिए थे!"

चमन भाई ने पूछा: "क्या बोलता है सटकेला?"

सटकेला ने जवाब दिया: "भाई... बोलता है... की आपमें हिम्मत नहीं की उसे गोली मार सके!!"


रोबोट

एक दिन राजू के पापा एक रोबोट ले कर आये.

वह रोबोट झूठ पकड़ सकता था और झूठ बोलने वाले को गाल पर खीँच कर चांटा मार देता था.

आज राजू स्कूल से घर देर से आया था... पापा ने पूछा "घर लौटने में देर क्यो हो गयी?"

"आज हमारी एक्स्ट्रा क्लासेस थी" राजू ने जवाब दिया...

रोबोट अचानक अपनी जगह से उछला और जमकर राजू के गाल पर चांटा मार दिया.

पापा हंसकर बोले, "ये रोबोट हर झूठ को पकड़ सकता है और झूठ बोलने वाले को चांटा भी मारता है. अब सच क्या है यह बताओ... कहाँ गए थे?"

"में फिल्म देखने गया था" राजू बोला

"कौन सी फिल्म?" पापा ने कड़ककर पूछा

"हनुमान"
चटाक... अभी राजू की बात पूरी भी नहीं हुई थी की उसके गाल पर रोबोट ने एक जोर का चांटा मारा.

"कौन सी फिल्म?" पापा ने फिर पूछा

"कातिल जवानी."

पापा ग़ुस्से में बोले "शर्म आनी चाहिए तुम्हे. जब में तुम्हारे जितना था तब ऐसी हरकत नहीं किया करता था."

चटाक... रोबोट ने एक चांटा मारा... इस बार पापा के गाल पर.

यह सुनते ही मम्मी किचन में से आते हुए बोली "आख़िर तुम्हारा बेटा है ना... झूठ तो बोलेगा ही"


बाथरूम सिंगर
लड़का: चलो किसी वीरान जगह चलते हैं!
लडकी: तुम ऐसी-वैसी हरकत तो नही करोगे?
लड़का: बिल्कुल नही!
लडकी: तो फिर रहने दो...


रावण को अदालत में गीता पर हाथ रखना को कहा गया. उसने मना कर दिया
बोला: सीता पर हाथ रख कर इतनी मुसीबत आयी! अब गीता... नहीं...


अगर आप बस पे चढे...
या फिर बस आप पे चढे...
दोनो मर्तबा टिकिट आपका ही काटता है


एक औरत दुसरी से: जब तेरा तलाक हुवा था तब तो एक ही बच्चा था
और अब ३ कैसे?
दुसरी बोली: वो कभी कभी माफ़ी मँगाने आ जाते थे...


तुम्हारी गर्ल फ्रेंड का एसएमएस मिला है,
कहती है कोई पत्थर से ना मारे मेरे दीवाना को,
इक्कीसवी सदी है बम से उड़ा दो साले को.


एक महल बनाने के लिए हज़ारो मजदूर लगते है...
लाखो सैनिक देश की रक्षा के लिए,
पर सिर्फ एक औरत घर को खुशहाल बनाने के लिए!
आईये धन्यवाद दे... कामवाली को


लड़का: तुम गाना बहुत अच्छा गाती हो.
लडकी: नहीं, में तो सिर्फ बाथरूम सिंगर हूँ.
लड़का: तो बुलाओ ना कभी, महफिल जमाते हैं.


बॉस ग़ुस्से में: तुमने कभी उल्लू देखा है?
कर्मचारी (सर झुकाते हुए): नहीं सर .
बॉस: नीचे क्या देख रहे हो ? मेरी तरफ देखो.


मीटर बंद कर

वो बोले "महफिल में कहीँ हमारे जूते खो गए अब हम घर कैसे जायेगे",
हमने कहा "आप शायरी शुरू कर दीजिए इतने आयेगे की फिर गिन नही पायेंगे"


एक नया जोड़ा शादी के बाद आशीर्वाद लेने के लिए नेता के पास गया.
नेता बोला "हम आशीर्वाद नही देते... सिर्फ उदघाटन ही करते हैं"

टैक्सी ड्राइवर मारवाड़ी पस्सेंजर से : "सर गाडी के ब्रेक फेल हो गए है अब क्या करु.?"
मारवाड़ी : "हरामखोर, पहले मीटर बंद कर..."


५ साल बाद
शादी के बाद...

अभी शादी का पहला ही साल था,
ख़ुशी के मारे मेरा बुरा हाल था,
खुशियाँ कुछ यूं उमड़ रहीं थी,
की संभाले नही संभल रही थी..

सुबह सुबह मैडम का चाय ले कर आना
थोडा शरमाते हुये हमें नींद से जगाना,
वो प्यार भरा हाथ हमारे बालों में फिरना,
मुस्कुराते हुये कहना की...

डार्लिंग चाय तो पी लो,
जल्दी से रेडी हो जाओ,
आप को ऑफिस भी है जाना...

घरवाली भगवान का रुप ले कर आयी थी,
दिल और दिमाग पर पूरी तरह छाई थी,
सांस भी लेते थे तो नाम उसी का होता था,
इक पल भी दूर जीना दुश्वार होता था...

५ साल बाद........

सुबह सुबह मैडम का चाय ले कर आना,
टेबल पर रख कर जोर से चिल्लाना,
आज ऑफिस जाओ तो मुन्ना को
स्कूल छोड़ते हुए जाना...

सुनो एक बार फिर वोही आवाज आयी,
क्या बात है अभी तक छोड़ी नही चारपाई,
अगर मुन्ना लेट हो गया तो देख लेना,
मुन्ना की टीचर्स को फिर खुद ही संभाल लेना...

ना जाने घरवाली कैसा रुप ले कर आयी थी,
दिल और दिमाग पर काली घटा छाई थी,
सांस भी लेते हैं तो उन्ही का ख़याल होता है,
अब हर समय जेहन में एक ही सवाल होता है...

क्या कभी वो दिन लौट के आएंगे,
हम एक बार फिर कुंवारे हो जायेंगे.... ...!


आत्महत्या
एक आदमी लायब्रेरियन के पास पंहुचा : "भाई साहब आप मुझे आत्महत्या पर कोई किताब दे सकते है ।
लायब्रेरियन : नहीं दे सकता । आप लौटायेंगे नहीं !


कटिंग
कटिंग बोले तो ... भारत में दो चीजों को कहते है । अगर आप किसी रेस्टोरेंट में जाते है तो एक ग्लास चाय का जो ऊपर से आधा इंच खाली हो । दुसरा अगर किसी नाई की दुकान में जाते है तो बाल/केश कटाने को । यहाँ हम दुसरे कटिंग की बात कर रहे है ।

आज हमे हमारे मेल पर एक फोरवर्ड मिला । अब ये मत पूछियेगा की फोरवर्ड क्या है । इन्टरनेट पर अगर कुछ सबसे ज्यादा चलता है तो वो है फोरवर्ड । आपको कोई मेल मिला, पसंद आया, भेज दीजिए उसे दस अन्य लोगो को । नहीं पसंद आया तो भी भेज दीजिए, अपना टाईम वेस्ट हुआ तो दूसरो को क्यो बख्शे । तो हमे फोरवर्ड मिला, पसंद आया, तो हमने सोचा इसका हिन्दीकरण कर आप लोगो को फोरवर्ड कर दे।

तो कहानी यूं है ...

एक बुढ़ा नाई था । एक माली उसके पास कटिंग कराने गया । कटिंग के बाद जब पैसे देने चाहे तो नाई ने जवाब दिया :
माफ़ कीजिये में आपसे पैसे नही ले सकता । में समाज सेवा कर रहा हूँ । माली ख़ुशी ख़ुशी दुकान से चला गया ।

अगले दिन जब नाई दुकान पर पहुचा तो दरवाजे पर उसने पाया एक दर्जन खुशबूदार लाल गुलाब और साथ में एक "धन्यवाद" कार्ड ।

एक हलवाई उसके पास कटिंग कराने पंहुचा । उसने भी जब कटिंग के बाद जब पैसे देने चाहे तो नाई ने पैसे लेने से इनकार कर दिया । हलवाई भी ख़ुशी ख़ुशी दुकान से चला गया ।

अगले दिन जब नाई दुकान पर पहुचा तो दरवाजे पर उसने पाया एक दर्जन रस मलाई और साथ में एक "धन्यवाद" कार्ड ।

एक सॉफ्टवेयर इंजिनियर ने कटिंग कराया पैसे देने पर नाई ने पैसे लेने से इनकार कर दिया यह कह कर की वो समाज सेवा कर रहा है ।

अगले दिन जब नाई दुकान पर पहुचा तो जानते है उसने दरवाजे पर क्या पाया ...
...
...
...
...
...
...
एक दर्जन सोफ्टवेयर इंजिनियर करते हुए फ्री कटिंग का इंतज़ार । सबके हाथ में फोरवर्ड किये गए मेल के प्रिंट आऊट ।
...
...
...
...
...
...
कहानी खत्म ... अब ये मत पूछियेगा उस मेल में क्या लिखा था ... और उस नाई का पता तो बिल्कुल भी नहीं ...

बचाओ बचाओ
डूबते हुए आदमी ने
पुल पर चलते हुए आदमी को
आवाज़ लगायी "बचाओ बचाओ"
पुल पर चलते आदमी ने नीचे
रस्सी फेंकी और कहा आओ...

नदी में डूबता हुआ आदमी
रस्सी नही पकड़ पा रहा था
रह रह कर चिल्ला रहा था
मैं मरना नही चाहता
जिन्दगी बड़ी महंगी है
कल ही तो मेरी एक MNC में नौकरी लगी है....

इतना सुनते ही पुल पर चलते
आदमी ने अपनी रस्सी खींच ली
और भागते भागते वो MNC गया
उसने वहाँ के HR को बताया की
अभी अभी एक आदमी डूबकर मर गया है
और इस तरह आपकी कंपनी में
एक जगह खाली कर गया है...

में बेरोजगार हूँ मुझे ले लो...
HR बोली दोस्त तुमने देर कर दी,
अब से कुछ देर पहले
हमने उस आदमी को लगाया है
जो उससे धक्का दे कर
तुमसे पहले यहाँ आया है !!!


उफ़ ये फैशन
कान्तिभाई (सड़क किनारे खडे एक राहगीर से) :
नीली जीन्स पहने उस छोटे बाल वाले व्यक्ति को देखो तो । लड़का है या लडकी?

राहगीर : वो लडकी है और मेरी बेटी है

कान्तिभाई : माफ़ कीजिये मुझे पता नही था की आप उसके पिता है।

राहगीर : पिता ? में उसकी माँ हूँ !